Maha shivratri 2025
महाशिवरात्रि भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह के अवसर पर मनाई जाती है। इस दिन भगवान शंकर की पूरे मन से पूजा आराधना करने से वो खुश होते है और हर मनोकामना पूरी करते है। इस दिन सभी शादी शुदा जोड़े को व्रत रखकर पूजा करनी चाहिए ताकि उनके जीवन मे खुशियाँ बनी रहे। इस दिन बहुत से भक्त भोले बाबा के दर पर जाकर पूजा करते है तो कुछ घर पर रहकर4 ही उनका रुद्राभिषेक करते है। वही शिव जी की पूजा करते समय कुछ मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए और भजन भी गाने चाहिए ताकि भोले बाबा खुश हो जाए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ विशेष मंत्र जिनका जप शिवरात्रि के दिन करना बेहद जरूरी माना जाता है। इन मंत्रों का जप करते हुए शिवजी की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। मंत्रो के साथ ही आज हम आपको ऐसे भजन बताएँगे जिनको गाने से आप भोले बाबा को खुश कर सकते है।
इस मंत्र से करें दिन की शुरुआत
शिवरात्रि पर भय और पाप को मिटाने के लिए इस मंत्र का जाप करे। क्यूकी इस मंत्र का जाप करने से भय और पाप दोनों नष्ट होते है।
देव देव महादेव नीलकंठ नमोस्तुते।
कर्तुम इच्छा म्याहम प्रोक्तं, शिवरात्रि व्रतं तव।।
मंदिर में करें इन मंत्रों का जाप
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अधिकतर लोग मंदिर जाकर रुद्रभिषेक करते है और भगवान शंकर की पूजा आराधना करते है। ऐसे मे जब कभी आप मंदिर जाए तो रुद्रभिषेक करते समय इन मंत्रों का जाप करे और भगवान शंकर को खुश करे।
– ऊं हरये नमः
– ऊं महेश्वराए नमः
– ऊं शूलपानायाय नमः
– ऊं पिनाकपनाये नमः
– ऊं पशुपतये नमः
व्रत करने वाले इन मंत्रो का करे जाप
महाशिवरात्रि वैसे भी सभी के लिए खास होती है इसलिए अधिकतर लोग इस दिन व्रत रहकर भगवान शंकर की पूजा आराधना करते है। इसलिए इस दिन जो व्रत करते है उन्हे इन मंत्रो का जाप अवश्य करना चाहिए ताकि भगवान शंकर उनके व्रत से खुश होकर उनके जीवन मे खुशियाँ दे।
ज्योतिर्मात्रस्वरूपाय निर्मलज्ञानचक्षुषे।
नमः शिवाय शान्ताय ब्रह्मणे लिंगमूर्तये।।
इस महाशिवरात्रि भगवान शंकर का रुद्रभिषेक करते समय और भी मंत्रो का जाप करके अपनी पूजा को भव्य बना सकते है और माता पार्वती के साथ साथ भोले बाबा को भी खुश कर सकते है।
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।
ऐं ह्रीं श्रीं ‘ऊँ नम: शिवाय:’ श्रीं ह्रीं ऐं।
ऊँ हौं जूं स:।
ध्याये नित्यं महेशं रजतगिरिनिभं चारूचंद्रां वतंसं। रत्नाकल्पोज्ज्वलांगं परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम।।
पद्मासीनं समंतात् स्तुततममरगणैर्व्याघ्रकृत्तिं वसानं। विश्वाद्यं विश्वबद्यं निखिलभय हरं पञ्चवक्त्रं त्रिनेत्रम्।।
इन सभी मंत्रो से बनाए अपने महाशिवरात्रि के रुद्रभिषेक को और भी ज्यादा खास और मनाए देवो के देव महादेव को। भोले तो वैसे भी बहुत भोले है थोड़े से प्रेम मे ही वो भक्त पर न्योछावर हो जाते है अगर आप इन मंत्रो का जाप करेंगे तो अवस्य ही भोले बाबा आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे। और इन मंत्रो के जाप से आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।
