Makar Sankranti 2025: आज साल 2025 का पहला और सबसे बड़ा मकर संक्रांति का त्योहार है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इसे भारत के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण, माघ बिहू, सकरात, शिशुर संक्रांति जैसे नामों से जाना जाता है। त्योहार की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर से लेकर कंगना रनौत तक कई बॉलीवुड सितारों ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अपनी एक पेंटिंग के साथ फैंस के त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं।
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरों के साथ फैंस को संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए सबके अच्छे स्वास्थ्य, शांति और खुशी की कामना की है।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भेजी हैं।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं।
आयुष्मान खुराना, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, ने इस त्योहार पर पतंग उड़ाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मकर संक्रांति का यह खूबसूरत पर्व हमें ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। आप सभी को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म बरेली की बर्फी फिल्म में पतंग उड़ाने वाले एक सीन का वीडियो भी शेयर किया है।
मकर संक्रांति के शुभ दिन पर सूर्य देव आपको उर्जा, खुशी और सफलता प्रदान करें। उड़ी जो पतंग तो खिल गया दिल, गुड़ की मिठास में देखो मिल गया तिल, चलो आज उमंग-उल्लास में खो जाएं हम लोग, सजाएं थाली और लगाएं अपने भगवान को भोग। आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाइयां। भगवान भास्कर आपको, यश वैभव एवं सुख समृद्धि प्रदान करें। शुभ मकर संक्रांति।