Home » देश-विदेश » Microsoft Outage: दुनिया भर में ठप हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं, आउटलुक और टीम्स में आई भारी तकनीकी खराबी

Microsoft Outage: दुनिया भर में ठप हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं, आउटलुक और टीम्स में आई भारी तकनीकी खराबी

Facebook
X
WhatsApp

टेक जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ माइक्रोसॉफ्ट की कई प्रमुख सेवाएं अचानक ठप हो जाने की वजह से दुनियाभर के यूजर्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस तकनीकी गड़बड़ी के चलते लोगों को अपना आउटलुक अकाउंट खोलने में दिक्कत आ रही है और जरूरी ईमेल भेजने तथा प्राप्त करने का काम भी पूरी तरह बाधित हो गया है। माइक्रोसॉफ्ट 365, टीम्स और कैपिलॉट जैसी महत्वपूर्ण क्लाउड सेवाएं भी इस अचानक आए संकट की चपेट में आ गई हैं, जिससे दफ्तरों और कॉर्पोरेट सेक्टर में कामकाज प्रभावित हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शुरुआती दौर में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि सर्वर पर अचानक से ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाने की वजह से यह समस्या पैदा हुई है, लेकिन कंपनी की शुरुआती तकनीकी जांच में एक अलग ही वजह सामने आई है। माइक्रोसॉफ्ट के कई मुख्य सर्वर अचानक से काम करना बंद कर गए थे, जिसकी वजह से बाकी बचे हुए सर्वरों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ गया और एक के बाद एक कई डिजिटल सेवाएं धराशायी होती चली गईं।

कंपनी की आंतरिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि प्रभावित होने वाले सर्वर ऑटोमैटिक हेल्थ चेक प्रक्रिया में फेल हो रहे थे। यह एक ऐसी व्यवस्था होती है जो सर्वर की सेहत और उसके बेहतर ढंग से काम करने की पुष्टि करती है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि हाल ही में सिस्टम में किए गए किसी बदलाव का इस पूरी तकनीकी खराबी से कोई सीधा संबंध है या नहीं, क्योंकि इस व्यवधान से ओपनएआई और एंथ्रोपिक की कुछ सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

इस बड़ी तकनीकी समस्या से निपटने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियरिंग और तकनीकी विशेषज्ञों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर में जरूरी बदलाव करने शुरू किए। कंपनी ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कुछ समय वास्ते नए डिप्लॉयमेंट और कॉन्फिगरेशन में बदलाव रोक दिए हैं ताकि प्रभावित सर्वरों को फिर से रिबूट किया जा सके और वैकल्पिक नेटवर्क रास्तों के जरिए ट्रैफिक को मैनेज किया जा सके।

भले ही कंपनी के इंजीनियरों ने दुनिया के कई हिस्सों में सेवाओं को आंशिक रूप से बहाल कर दिया है, लेकिन भारत समेत कई अन्य क्षेत्रों में आउटलुक और माइक्रोसॉफ्ट की अन्य सेवाएं अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई हैं। माइक्रोसॉफ्ट की टीम लगातार इस गंभीर तकनीकी खामी को ठीक करने और अपने करोड़ों यूजर्स को निर्बाध डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें