Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » पीलीभीत » Pilibhit News: पीलीभीत में आदमखोर शेर का कहर; ग्रामीण की मौत से मचा हड़कंप, शव लेकर हाईवे जाम की चेतावनी

Pilibhit News: पीलीभीत में आदमखोर शेर का कहर; ग्रामीण की मौत से मचा हड़कंप, शव लेकर हाईवे जाम की चेतावनी

Facebook
X
WhatsApp

Pilibhit News: पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के चतीपुर गांव में एक दर्दनाक और खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक आदमखोर शेर ने गन्ने के खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर हमला कर उसकी जान ले ली। इस हादसे के बाद गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने शव को ट्रॉली में रखकर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैसे हुआ हमला?

मृतक किसान नहर के किनारे अपने गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी झाड़ियों में छिपे शेर ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के अनुसार, सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। जब तक आस-पास के लोग दौड़े, तब तक शेर उसे बुरी तरह नोच चुका था।

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मृतक के परिजन और गांववालों ने शव को ट्रॉली में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि शेर को तत्काल पकड़ा जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवज़ा दिया जाए। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो वे शव के साथ हाईवे जाम करेंगे।

प्रशासन मौके पर लेकिन हालात तनावपूर्ण

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत करने की कोशिश की। प्रशासन की तरफ से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, लेकिन ग्रामीण शेर को पकड़ने और मुआवज़े के लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में शेर ने किसी इंसान को शिकार बनाया हो। बीते कुछ हफ्तों से आस-पास के गांवों में शेर के दिखने की खबरें आ रही थीं, लेकिन वन विभाग और प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब जब एक जान चली गई है, तो लोग पूछ रहे हैं कि “आख़िर और कितनी ज़िंदगियों की कुर्बानी के बाद जिम्मेदार जागेंगे?” शव को ट्रॉली में रखकर परिजन जब हाईवे की ओर रवाना हुए, तो मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

रिपोर्ट: केशव दीक्षित

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें