लग्जरी और रफ्तार के दीवानों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है. दुनिया की मशहूर सुपरकार निर्माता कंपनी मैकलारेन (McLaren) अपनी एक और धांसू कार बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने हाल ही में अपनी नई सुपरकार का टीजर जारी किया है, जिसने ऑटोमोबाइल सेक्टर में तहलका मचा दिया है.
इस नई सुपरकार को लेकर ऑटो मार्केट में चर्चाएं तेज हो गई हैं. कंपनी ने लंदन के कॉवेंट गार्डन में एक अनोखी कीवी बर्ड की स्टैच्यू स्थापित की है, जिस पर ‘McL 820’ लिखा हुआ है. इस आकर्षक ब्लैक और ऑरेंज कलर की मूर्ति के जरिए कंपनी ने अपनी आने वाली सुपरकार की तरफ साफ इशारा किया है.
कार प्रेमियों का मानना है कि इस गाड़ी का नाम इसके इंजन और परफॉर्मेंस का सीधा संकेत देता है. जानकारों के मुताबिक, इस सुपरकार में करीब 820 पीएस यानी लगभग 809 बीएचपी की जबरदस्त पावर मिल सकती है. अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो यह मैकलारेन की अब तक की सबसे ताकतवर सीरीज-प्रोडक्शन कारों में से एक होगी.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आगामी सुपरकार में एक दमदार हाइब्रिड वी8 इंजन दिए जाने की पूरी संभावना है. इस कार को कंपनी की मौजूदा और लोकप्रिय 750एस सुपरकार का सक्सेसर माना जा रहा है. बाजार में आने के बाद इसका मुकाबला फेरारी और लैम्बोर्गिनी जैसी दिग्गज ब्रांड्स की गाड़ियों से होगा.










