Home » छत्तीसगढ़ » Chhatishgarh में सनसनीखेज वारदात: इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का अपहरण, बेटे ने ऐसे बचाई जान

Chhatishgarh में सनसनीखेज वारदात: इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का अपहरण, बेटे ने ऐसे बचाई जान

chhattisgarh professor kidnapping and rescue operation
Facebook
X
WhatsApp

Chhatishgarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इवनिंग वॉक पर निकले एक डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर को चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया. इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. पीड़ित प्रोफेसर की पहचान केसी गुप्ता के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह शाम के वक्त अपने घर से टहलने के लिए निकले थे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अपहरणकर्ताओं ने प्रोफेसर को खेत के रास्ते से बाइक पर बिठाकर करीब 20 किलोमीटर दूर पंडरीपानी इलाके में स्थित एक सुनसान कमरे में बंधक बनाकर रखा. बदमाशों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उनसे 20 लाख रुपये की बड़ी फिरौती की मांग करने लगे. जब प्रोफेसर ने इतनी बड़ी रकम होने से इनकार किया, तो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन लेकर एक महिला के बैंक खाते में ऑनलाइन एक लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए. इसके बाद जब प्रोफेसर को भूख लगी, तो बदमाशों ने उन्हें खाने में केवल चटनी और चावल दिया.

वारदात के दौरान आरोपियों ने प्रोफेसर पर दबाव बनाया कि वे अपने परिजनों से फोन पर झूठ बोलें कि वे पुसौर या सरायपाली गए हैं. प्रोफेसर ने जान के डर से वैसा ही किया जैसा बदमाशों ने कहा, लेकिन उनके परिवार को इस बात पर तुरंत शक हो गया. प्रोफेसर की पत्नी और बेटे अच्छी तरह जानते थे कि वे केवल हाफ पैंट और टी-शर्ट पहनकर घर से निकले थे, ऐसे में इतनी दूर अचानक चले जाने की बात गले नहीं उतर रही थी.

शक गहराने पर उनके बेटे ने बिना देर किए अपने पिता के मोबाइल में पहले से लॉगइन जीमेल अकाउंट की मदद से उनकी लाइव लोकेशन को ट्रैक करना शुरू कर दिया. जीमेल के जरिए मिली सटीक लोकेशन से पता चला कि प्रोफेसर किरतमाल इलाके में मौजूद हैं, जबकि उन्होंने फोन पर सरायपाली में होने की बात कही थी. तुरंत सतर्क हुए बेटे ने अपने चाचा, पड़ोसियों और पिता के एक छात्र को साथ लिया और बताए गए पते पर जा पहुंचे.

परिजनों और स्थानीय लोगों को अचानक वहां आते देख बदमाश घबरा गए और मौके से फरार हो गए. इसके बाद परिजनों ने सुरक्षित तरीके से प्रोफेसर को बंधन मुक्त कराया और स्थानीय पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जकेला गांव के रहने वाले एक मुख्य आरोपी सुनील सारथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी फरार बदमाशों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें