जनपद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जलालपुर थाना क्षेत्र में ममना और रहटिया डंप के पास तेज रफ्तार ईको वैन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईको वैन चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल मृतक युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।
Views: 418










