Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » Sitapur News: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Sitapur News: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Facebook
X
WhatsApp

Congress MP Rakesh Rathore Arrested: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सांसद राकेश राठौर (Rakesh Rathore) को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है जबकि वे प्रेस वार्ता कर रहे थे। यह गिरफ्तारी हाई कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद हुई है। कोतवाली नगर पुलिस ने उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SitapurRapeCase: हाई कोर्ट ने कांग्रेस सांसद की याचिका कर दी खारिज

बताया जा रहा है कि, सांसद राकेश राठौर ने हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने कांग्रेस सांसद की याचिका खारिज करते हुए राकेश राठौर (Rakesh Rathore )को सरेंडर करने के आदेश दिए थे। याचिका ख़ारिज होने के बाद वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए और पुलिस ने उन्हें उनके आवास से ही गिरफ्तार कर लिया।

सांसद राकेश राठौर के वकील ने अदालत में कहा था कि, ‘पीड़िता ने चार साल बाद मुकदमा दर्ज कराया। यह मामला झूठा है। इसके जवाब में शिकायतकर्ता के वकील ने दलील दी कि, सांसद राकेश राठौर क्षेत्र के दबंग व्यक्ति हैं। इसी कारण मुकदमा दर्ज कराने में देरी हुई। इसके पहले सांसद राकेश राठौर ने सीतापुर सेशन कोर्ट में भी अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। सीतापुर सेशन कोर्ट ने सांसद की याचिका ख़ारिज कर दी थी। इसके बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था।

Sitapurnews

MP Rakesh Rathore Case: 15 जनवरी को हुई थी शिकायत

इस मामले में पीड़ित महिला ने 15 जनवरी को थाने में शिकायत ककी थी। पीड़िता ने कॉल डीटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस को मुहैया कराते हुए कहा था कि, सांसद राकेश राठौर ( MP Rakesh Rathore ) ने बीते चार साल में कई बार उससे रेप किया। सांसद राकेश राठौर पर यह भी आरोप है कि, उसने शादी करने और राजनीतिक करियर बनाने का वादा करते हुए कई बार महिला से संबंध बनाए।

Shivani Verma
Author: Shivani Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें