Hamirpur News: पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में प्रभावी निस्तारण किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का संदेश दिया।










