Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा » BJP Mission 2027: मथुरा में बीजेपी का मंथन शुरू, बूथ प्रबंधन और विपक्षी नैरेटिव की काट पर बनी बड़ी रणनीति

BJP Mission 2027: मथुरा में बीजेपी का मंथन शुरू, बूथ प्रबंधन और विपक्षी नैरेटिव की काट पर बनी बड़ी रणनीति

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को बेहद तेज कर दिया है. इसी कड़ी में धार्मिक नगरी मथुरा में पार्टी का दो दिवसीय विशेष ‘चिंतन शिविर’ शुरू हो गया है. इस महत्वपूर्ण बैठक में बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं, ताकि चुनाव से पहले राज्य की सभी सीटों पर जीत का अचूक खाका तैयार किया जा सके.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मथुरा में चल रही इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य फोकस जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को और अधिक मजबूत करना है. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि केवल बड़े नेताओं की रैलियों के भरोसे चुनाव नहीं जीता जा सकता, इसलिए माइक्रोमैनेजमेंट पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इस शिविर में बूथ स्तर की कमियों को दूर करने, शक्ति केंद्रों को एक्टिव करने और पन्ना प्रमुखों की व्यवस्था को दुरुस्त करने की रणनीति पर विमर्श किया जा रहा है.

बैठक के दौरान विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे राजनीतिक नैरेटिव का मुंहतोड़ जवाब देने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है. बीजेपी का प्रयास है कि जनता के बीच सरकार और संगठन के बीच पूर्ण एकजुटता का संदेश मजबूती के साथ पहुंचाया जाए. पार्टी नेताओं का मानना है कि विपक्ष छोटी-छोटी बातों को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश करता है, जिसका काउंटर करना बेहद जरूरी है.

इस चिंतन शिविर में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और छूटे हुए मतदाताओं के नाम फिर से सूची में जुड़वाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा, युवा, महिला और नए मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया गया है. पार्टी की कोशिश है कि समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए.

बता दें कि इस दो दिवसीय मंथन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत कई बड़े नेता शामिल हैं. शिविर के समापन के बाद तमाम नेता अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे ताकि आगामी चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें