Home » उत्तर प्रदेश » हमीरपुर » हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: ईको वैन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक गिरफ्तार

हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: ईको वैन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

जनपद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जलालपुर थाना क्षेत्र में ममना और रहटिया डंप के पास तेज रफ्तार ईको वैन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईको वैन चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल मृतक युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें