Translate Your Language :

Home » जुर्म » Bihar News: हैरान करने वाली घटना! बेटे ने मां का सिर काटकर घर में दफनाया

Bihar News: हैरान करने वाली घटना! बेटे ने मां का सिर काटकर घर में दफनाया

Facebook
X
WhatsApp

बिहार के एक कपूत बेटे ने अपनी माँ का ही खून कर दिया। इतना ही नहीं उसने अपनी माँ के सर को घर में ही दफन करना चाहा और इसके लिए उसने 2 फुट तक का गड्ढा भी खोद डाला। लेकिन सनकी बेटा अपने मंसूबो में कामयाब नहीं हो पाया और तभी पड़ोसी आ गए और उसको पकड़ लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घटना राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर गांव की है। जहां एक सनकी बेटे ने अपनी ही माँ का खून करके उसके सर को दफन करने के लिए 2 फुट गड्ढा खोदा और जब वो दफन करने वाला था तभी उसको आस पास के लोगों ने रंगे हाथो पकड़ लिया। खबर फैलते ही लोग आश्चर्य में आ गया। मृत महिला के घर के आगे लोगों का जमावड़ा लगने लगा।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मौके पर आस पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। सनकी बेटे के पास से हसुली भी बरामद हुई। राजगीर थाना के अध्यक्ष रमन कुमार एवं दरोगा संजीव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी बेटे को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त सबलपुर गांव निवासी मोहन उपाध्याय की पत्नी साखो देवी के रूप में की। साखो देवी के चार बेटे है। अजीत छोटा बेटा है। इतना ही नहीं अजीत का एक भाई सीआरपीएफ़ में है। बाकी के भाई अपना अपना रोजगार करते है।

खोदा था 2 फीट गड्ढा

अजीत ने माँ के सर को दफनाने के लिए दो फीट का गड्ढा खोदा था। जानकारी के अनुसार जब पिता को इसके बारे में पता चला तो उसने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगो ने अजीत को पकड़ लिया और राजगीर पुलिस को सूचित किया।

बीवी बहुत फले ही गयी थी छोड़

परिजनो ने बताया कि आरोपी अजीत का दो दिन पहले ही अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद पत्नी कि माइके से उसका साला आया और अपनी बहन को ले गया। जिसके बाद घर में अब अजीत और उसके माँ बाप ही बचे थे।

हमेशा नशे में धुत रहता था अजीत

अजीत दिन भर गांजे के नशे में धुत रहता था। परिजनों के अनुसार अजीत नशे का आदि हो चुका था। वो आए दिन किसी न किसी से झगड़ा करता रहता था। कुछ वक़्त पहले भी उसकी और उसकी माँ कि लड़ाई हुई थी जिसमें उसकी माँ का हाथ टूट गया था।

वहीं पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस द्वारा पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अजीत ने अपनी माँ के साथ आखिर ऐसा क्यों किया?

Jansi Gupta
Author: Jansi Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें