Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » एटा » Etah News: खेत पर गई किशोरी के साथ दरिंदगी, तीन युवकों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज

Etah News: खेत पर गई किशोरी के साथ दरिंदगी, तीन युवकों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर काम करने गई किशोरी के साथ गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप किया। जब पीड़िता ने घर लौटकर अपने परिजनों को सच्चाई बताई, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। सिर्फ यही नहीं, बल्कि आरोपितों के परिजनों ने भी पीड़ित परिवार को डराने और चुप रहने के लिए दबाव बनाया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

किशोरी के परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जैथरा थाने में तीन नामजद युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इलाके में पूछताछ भी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इलाके में तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश

इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में गुस्सा है और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, टीम को मौके पर भेजा गया। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की अपील की है। साथ ही परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की भी मांग की गई है क्योंकि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जांच तेजी से की जा रही है और बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें