Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » एटा » Etah News: मोहनपुर में मूर्ति तोड़ने के बाद बढ़ा तनाव, दलित समाज ने लगाया हमले का आरोप

Etah News: मोहनपुर में मूर्ति तोड़ने के बाद बढ़ा तनाव, दलित समाज ने लगाया हमले का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

Etah News: एटा जिले की जलेसर तहसील के अंतर्गत मोहनपुर गांव में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा खंडित मिली। इस घटना ने दो समुदायों के बीच टकराव की स्थिति को जन्म दे दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मामला तब और अधिक गंभीर हो गया जब दलित समाज ने आरोप लगाया कि मूर्ति टूटने की घटना के बाद उनके समुदाय को निशाना बनाया गया। दलित समाज की एक महिला पिंकी ने आरोप लगाया कि लोधी समाज के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में उनके घरों में जबरन घुसकर मारपीट की। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया।

झांकी के दौरान हुआ विवाद

घटना की शुरुआत एक धार्मिक झांकी के दौरान हुई, जब दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और दलित लड़कियों से अभद्रता की। इस पर विरोध हुआ तो अगले ही दिन चार गांव के प्रधान मिलकर मोहनपुर पहुंचे और वहां दलितों के घरों पर पथराव हुआ। दलित समाज का कहना है कि यह हमला एक सोची-समझी साजिश के तहत हुआ।

डीएम कार्यालय में लगाई गुहार

पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर वे जिले के कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश से न्याय की मांग की। लेकिन, वहां भी स्थिति अनुकूल नहीं रही। एडीएम ने मौके पर मौजूद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र भास्कर को “नेतागीरी न करने” की नसीहत देते हुए कार्यालय छोड़ने को कह दिया। इससे दलित समाज के लोग और अधिक नाराज हो गए।

बाद में एडीएम ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र भास्कर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोधी समाज के लोगों ने झूठा आरोप लगाकर दलित समाज के लोगों को निशाना बनाया और महिलाओं, बच्चों तक को नहीं छोड़ा।

प्रशासन की सफाई

वहीं, इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार राघव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कानून के अनुसार सभी जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। साथ ही, कल्याण सिंह की नई प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी भी प्रशासन द्वारा की जा रही है, जिससे गांव में माहौल दोबारा सामान्य हो सके।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें