Home » उत्तर प्रदेश » सीतापुर » Sitapur News: सीतापुर के छात्रों शानदार परीक्षा परिणाम, अर्पित वर्मा ने यूपी में तीसरे स्थान प्राप्त किया

Sitapur News: सीतापुर के छात्रों शानदार परीक्षा परिणाम, अर्पित वर्मा ने यूपी में तीसरे स्थान प्राप्त किया

Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News: इस साल यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में सीतापुर जनपद के मेधावी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया है। पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है, खासकर बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, महमूदाबाद के छात्र अर्पित वर्मा की उपलब्धि के बाद, जिन्होंने 97.50% अंक प्राप्त कर पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अर्पित वर्मा की यह ऐतिहासिक सफलता केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय बन गई है। उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने यह साबित कर दिया है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और दिशा सही हो तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।

अन्य छात्रों ने भी बढ़ाया जिले का मान

अर्पित की सफलता के साथ-साथ सीतापुर के अन्य होनहार छात्रों ने भी इस बार बोर्ड परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। सरदार सिंह कान्वेंट स्कूल की छात्रा आंचल वर्मा ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया, जबकि सीता बाल विद्या मंदिर की आयुषी यादव ने छठी रैंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।

सातवीं रैंक पर चार छात्रों की बराबरी

इस वर्ष की परीक्षा में सातवीं रैंक के लिए भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। चार छात्रों ने समान अंक प्राप्त कर यह स्थान साझा किया। इनमें सीता बाल विद्या मंदिर की गुंजन सिंह, सेठ रामगुलाम स्कूल की श्रुति मिश्रा, सरदार सिंह कांवेंट की सिद्धि सिंह और बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज के शिवम यादव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें