Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: KGMU में मजार के पास अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, दो डॉक्टर घायल, डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Lucknow News: KGMU में मजार के पास अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, दो डॉक्टर घायल, डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के परिसर में शनिवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब मजार के पास फैले अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर कब्जेदारों ने हमला कर दिया। इस घटना में दो डॉक्टर घायल हो गए, जिसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छह महीने से चल रहा था नोटिस का सिलसिला

जानकारी के मुताबिक, KGMU में नेत्र रोग विभाग के पीछे एक मजार के आसपास कई सालों से अवैध रूप से कब्जा कर कुछ लोग ठेला और दुकानों का संचालन कर रहे थे। KGMU प्रशासन की मानें तो पिछले छह महीनों से लगातार कब्जेदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

शनिवार को जब प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, तो कब्जेदारों ने पहले नोकझोंक की और फिर अचानक पथराव शुरू कर दिया।

हमले में दो सीनियर डॉक्टर घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस पथराव में एक सीनियर प्रोफेसर के कंधे पर और दूसरे डॉक्टर के हाथ पर गंभीर चोटें आईं। घायल डॉक्टरों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि जहां पहले एक प्रिंटिंग की छोटी-सी दुकान थी, वह जगह अब करीब 13 दुकानों में बदल गई थी।

डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी

घटना के बाद KGMU के डॉक्टरों में भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे हड़ताल पर जा सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि टीम पर हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

KGMU प्रशासन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि मेडिकल कॉलेज की जमीन पर कोई भी अवैध कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। मौके पर हालात को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस और उच्चाधिकारी तैनात किए गए हैं। पुलिस की सुरक्षा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें