Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: लखनऊ में फिर पोस्टर वॉर- नेहा सिंह राठौर और LU प्रोफेसर माद्री काकोटी विवादों के घेरे में

Lucknow News: लखनऊ में फिर पोस्टर वॉर- नेहा सिंह राठौर और LU प्रोफेसर माद्री काकोटी विवादों के घेरे में

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर सियासी पोस्टर वॉर की चपेट में आ गई है। इस बार गायक और सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर नेहा सिंह राठौर और लखनऊ विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी भी इस सियासी खींचतान का हिस्सा बन गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठा बवंडर

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। हमले के बाद देशभर में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हुआ, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसका असर राजनीतिक गलियारों में कुछ अलग ही अंदाज में देखने को मिला। भाजपा और सपा नेताओं के बीच शुरू हुई पोस्टर वॉर अब व्यक्तिगत टिप्पणियों और आरोप-प्रत्यारोप के स्तर तक पहुंच गई है।

नेहा और प्रोफेसर माद्री को बताया गया ‘देशद्रोहियों का समर्थक’

बुधवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शम्सी आजाद की ओर से लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया। इस पोस्टर में नेहा सिंह राठौर और डॉ. माद्री काकोटी की तस्वीरें लगाई गईं और आरोप लगाया गया कि “ये अंदर की बात है, वो देशद्रोहियों के साथ हैं।” पोस्टर में आगे लिखा गया, “देश नहीं झुकने देंगे, सर्जिकल स्ट्राइक याद है ना… घुस के मारा था, फिर मारेंगे।”

इस पोस्टर के सार्वजनिक होते ही सोशल मीडिया और सियासी हलकों में बहस का माहौल गर्म हो गया है। एक ओर जहां भाजपा समर्थक इसे ‘राष्ट्रभक्ति का इज़हार’ बता रहे हैं, वहीं विपक्षी दल इसे ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला’ करार दे रहे हैं।

पहले भी लग चुके हैं विवादित पोस्टर

यह पहली बार नहीं है जब पोस्टर पॉलिटिक्स ने यूपी की राजनीति को गरमा दिया हो। इससे पहले भी भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान को लेकर पोस्टर लगवाए जा चुके हैं। ये पोस्टर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए जवान शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने की घटना पर केंद्रित थे। इसके बाद से प्रदेश की राजनीति में पोस्टर के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साधने की होड़ सी लग गई है।

इसे भी पढ़ें – Lucknow News: लखनऊ में फिर दिखी पोस्टर पॉलिटिक्स, अखिलेश यादव पर तंज़ कसते हुये भाजपा युवा मोर्चा का पोस्टर

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें