Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर व्यापारियों ने लहराए ‘घर में घुसकर मारा है… बाप तुम्हारा मोदी है’ लिखे पोस्टर और बांटे लड्डू

Lucknow News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर व्यापारियों ने लहराए ‘घर में घुसकर मारा है… बाप तुम्हारा मोदी है’ लिखे पोस्टर और बांटे लड्डू

Traders waved posters on the success of 'Operation Sindoor' in lucknow
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: देश की सरहदों पर भारतीय सेना की बहादुरी का असर अब आमजन के दिलों में भी देखने को मिल रहा है। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ज़रिए दिया। इसके बाद देशभर में जश्न का माहौल है और राजधानी लखनऊ भी इससे अछूती नहीं रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बुधवार सुबह से ही लखनऊ की सड़कों पर देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ी। कहीं तिरंगा लहराते लोग दिखे, तो कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ भारतीय सेना की जय-जयकार होती सुनाई दी। सबसे खास नज़ारा अमीनाबाद में देखने को मिला, जहां उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाया।

“घर में घुसकर मारा है…” के पोस्टर के साथ गूंजे नारे

अमीनाबाद की सड़कों पर व्यापारी अपने हाथों में पोस्टर लिए खड़े थे, जिन पर लिखा था – “घर में घुसकर मारा है… बाप तुम्हारा मोदी है।” यह नारा न केवल उनके गुस्से और भावनाओं को दिखा रहा था, बल्कि यह भी जता रहा था कि आतंकवाद को जवाब देने का यह तरीका आम नागरिकों को कितना सुकून दे रहा है।

व्यापारियों ने न सिर्फ नारेबाज़ी की, बल्कि ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ जश्न भी मनाया। मिठाई के तौर पर एक-दूसरे को लड्डू खिलाए गए और चारों ओर ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘इंडियन आर्मी जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे।

चौक इलाके में भी दिखा जोश, महिलाएं भी रहीं शामिल

लखनऊ का चौक इलाका भी इस राष्ट्रीय भावना से अछूता नहीं रहा। स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। यहां भी देशभक्ति के नारे लगे और लोगों ने तिरंगा झंडा लहराकर सेना के पराक्रम को सलामी दी। खास बात यह रही कि इस आयोजन में महिलाओं की भी भागीदारी देखने को मिली।

वहीं, दारुल उलूम फरंगी महल के छात्रों और शिक्षकों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारे लगाए। यह नज़ारा यह साबित करता है कि देश की सुरक्षा को लेकर सभी वर्गों में एकजुटता है और लोग एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं।

सेना, प्रधानमंत्री और मंत्रियों को दी बधाई

अमीनाबाद और चौक दोनों ही जगहों पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह को भी बधाई दी। लोगों का कहना था कि आतंकवाद के खिलाफ इस तरह की निर्णायक कार्रवाई से देश का मनोबल बढ़ता है और देशवासी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। लखनऊ में हुए इन आयोजनों ने साफ कर दिया कि जब बात देश की सुरक्षा और सम्मान की हो, तो राजनीतिक या सामाजिक भेदभाव कहीं पीछे छूट जाता है। हर नागरिक, हर व्यापारी, हर छात्र – सभी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें