Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ » Hapur News: मन्दिर से अष्ट धातु की मूर्ति चोरी करने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से घायल

Hapur News: मन्दिर से अष्ट धातु की मूर्ति चोरी करने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से घायल

Encounter between the miscreant who stole the idol from the temple and the police
Facebook
X
WhatsApp

Hapur News: हापुड़ जनपद के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। ग्राम असौड़ा में एक प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की बहुमूल्य मूर्ति चोरी करने वाले बदमाश की सोमवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस रात में गोशाला चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मोपेड पर सवार होकर वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और उल्टे पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद वह बाईपास की ओर भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह व्यक्ति घायल हो गया।

सीओ सिटी जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान अभय उर्फ लुक्का के रूप में हुई है, जो हापुड़ नगर के फ्रीगंज रोड स्थित निराश्रय सेवा समिति का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने 18 मई की रात अपने एक साथी के साथ मिलकर ग्राम असौड़ा के मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चुराई थी।

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक अष्टधातु की पीली धातु की मूर्ति, एक अवैध तमंचा, एक कारतूस का खोखा और घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोपेड बरामद किया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों से भी एकत्र की जा रही है। फिलहाल घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस उसके साथी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें