Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ » Hapur News: हापुड़ में पुलिस और गौकश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार

Hapur News: हापुड़ में पुलिस और गौकश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार

Encounter between police and cow smuggler in Hapur
Facebook
X
WhatsApp

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में शुक्रवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई, जब थाना सिम्भावली क्षेत्र में पुलिस और एक वांछित गौकश बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुठभेड़ की पूरी घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ गांव बक्सर रेगुलेटर के पास हुई। पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिली थी, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर इलाके से गुजर रहा था। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की। रास्ता कच्चा होने की वजह से भागते समय उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वह गिर पड़ा।

इसके बाद, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके से पकड़ा गया और तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घायल बदमाश की पहचान जाहिद पुत्र अहमद अली, निवासी ग्राम हसनपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में की है। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है।

पहले से फरार चल रहा था आरोपी

घटना की जानकारी देते हुए सीओ वरण मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जाहिद पर पहले से ही गोकशी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, और पशु क्रूरता अधिनियम सहित कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। वह इन मामलों में वांछित चल रहा था और काफी समय से पुलिस को चकमा देता आ रहा था।

पुलिस के अनुसार, वह सड़क किनारे बैठी गायों की रेकी कर रहा था और उन्हें वाहन में भरकर गोकशी के लिए ले जाने की योजना बना रहा था।

मौके से बरामद हुआ असलहा और वाहन

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। ये सब सामान पुलिस द्वारा सील कर जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अब आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की छानबीन कर रही है। उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इस संबंध में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें