Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » कुशीनगर » Kushinagar News: प्रेमी युगल ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान दोनों की मौत, एक ही घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Kushinagar News: प्रेमी युगल ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान दोनों की मौत, एक ही घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Facebook
X
WhatsApp

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद अंतर्गत रामकोला थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। रामकोला नगर पंचायत के एक वार्ड, जो पहले गांव हुआ करता था, वहां प्रेम संबंधों में जुड़े एक युवक और युवती ने ज़हर खाकर जान दे दी। दोनों का इलाज अलग-अलग निजी अस्पतालों में हुआ, लेकिन जीवन नहीं बचाया जा सका। मौत के बाद समाज और लोकलाज के भय से परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार गांव के एक ही घाट पर चुपचाप कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते थे, जिससे उनके रिश्ते को सामाजिक स्वीकार्यता नहीं मिल पा रही थी। हाल ही में युवती की शादी उसके परिजनों ने कहीं और तय कर दी थी। यही बात दोनों को गहरे आघात दे गई। बताया जा रहा है कि युवती ने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान ज़हर खा लिया। यह दृश्य देख युवक भी टूट गया और उसने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली, दोनों को गंभीर हालत में अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पहले युवती की मौत हो गई। परिजनों ने जल्दीबाज़ी में गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर युवक की हालत भी बिगड़ती गई और अंततः उसने भी दम तोड़ दिया। उसके शव को भी बिना किसी औपचारिकता के उसी घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृत युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की अर्थी उठते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन फूट-फूटकर रोते रहे और बार-बार यही कहते रहे, “काश समाज के डर को न मानते और दोनों की शादी कर दी होती, तो आज वे जिंदा होते।”

गांव में इस घटना को लेकर गहरी स्तब्धता है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि दो युवा जो कल तक हंसते-बोलते थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे। गांव का माहौल ग़मगीन है और लोग गहरे शोक में हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें