Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » देश-विदेश » Government employees DA hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली धमाका केंद्र सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी की घोषणा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

Government employees DA hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली धमाका केंद्र सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी की घोषणा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

Government employees DA hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली धमाका केंद्र सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी की घोषणा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
Facebook
X
WhatsApp

Government employees DA hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों से पहले खुशखबरी आई है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। इस बढ़ोतरी से लगभग 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी, जिससे DA की दर 55% से बढ़कर 58% हो जाएगी। साथ ही, जुलाई से सितंबर तक का बकाया (Arrears) अक्टूबर की सैलरी के साथ दिवाली से पहले कर्मचारियों के खातों में जमा हो जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कितना बढ़ेगा फायदा?

  • ₹30,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को हर महीने ₹900 अतिरिक्त मिलेंगे।

  • ₹40,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को हर महीने ₹1,200 अतिरिक्त मिलेंगे।

  • तीन महीने (जुलाई, अगस्त, सितंबर) के एरियर्स मिलाकर ₹2,700 से ₹3,600 तक का बोनस-नुमा लाभ भी दिवाली से पहले मिलेगा।

DA और DR का फॉर्मूला:
महंगाई भत्ता और राहत हर साल दो बार—जनवरी और जुलाई में संशोधित होते हैं। इसका आधार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) होता है। घोषणाएं अक्सर कुछ महीने बाद होती हैं, लेकिन बढ़ोतरी पीछे की तारीख से लागू होती है और एरियर्स की भरपाई भी की जाती है।

8वें वेतन आयोग का अपडेट:
केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी। आयोग के सदस्यों और टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) की आधिकारिक अधिसूचना जारी होनी बाकी है। आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी। नए वेतन आयोग लागू होते ही DA की दर को शून्य कर दिया जाता है और इसे बेसिक सैलरी में मिला दिया जाता है।सरकारी कर्मचारियों के लिए यह बढ़ोतरी और 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया दोनों मिलकर उनके वेतन में सुधार के नए मार्ग खोलेंगे। दिवाली से पहले आई यह खुशखबरी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर साबित होगी।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें