Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: पुतला दहन के दौरान झुलसीं BJP विधायक अनुपमा जायसवाल, मेदांता में हाल जानने पहुंचे अखिलेश यादव

Lucknow News: पुतला दहन के दौरान झुलसीं BJP विधायक अनुपमा जायसवाल, मेदांता में हाल जानने पहुंचे अखिलेश यादव

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विधायक अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना। अनुपमा जायसवाल बहराइच सदर सीट से विधायक हैं और पूर्व में राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। वह हाल ही में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय झुलस गई थीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुतला दहन के दौरान हुआ हादसा

दरअसल, बहराइच में आयोजित भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान अनुपमा जायसवाल अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतले जलाने में शामिल थीं। इसी दौरान अचानक आग की लपटें तेज हो गईं, जिसकी चपेट में आकर उनके चेहरे और बाल झुलस गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया।

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती अनुपमा जायसवाल का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके चेहरे का लगभग चार प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ है और उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

अखिलेश यादव ने की मुलाकात

अस्पताल पहुंचकर अखिलेश यादव ने अनुपमा जायसवाल से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि समाज में तनाव और टकराव के बजाय सौहार्द और सद्भाव का वातावरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति सकारात्मक परंपराओं पर आधारित है, जहां मानवीय संबंधों को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन आपसी संबंधों का महत्व अलग है और समाज में सौहार्द बना रहना चाहिए।

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान हुआ था प्रदर्शन

यह घटना शनिवार दोपहर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। यह कार्यक्रम भाजपा की महिला जन आक्रोश रैली का हिस्सा था, जिसमें प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद डॉ. आनंद गोंड, विधायक अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल थीं। दोपहर करीब दो बजे सभी लोग कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्र हुए थे, इसी दौरान पुतला दहन के समय यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी मौके पर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में सर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञों को बुलाकर तत्काल उपचार शुरू किया गया और उन्हें प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें