Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » चन्दौली » Chandauli News: धीना पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, चार डीजे मशीनों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Chandauli News: धीना पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, चार डीजे मशीनों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: जनपद चंदौली की धीना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए एक अभियुक्त और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई चार डीजे मशीनें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एसपी के निर्देश पर की गई प्रभावी कार्रवाई

चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से कार्रवाई की।

रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बहोरा चन्देल हाल्ट के पास छापेमारी की और चोरी की गई चार डीजे मशीनों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोविन्द कुमार पुत्र श्यामलाल बिन्द, निवासी ग्राम नवपुरवा सहेड़ी, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। साथ ही दो बाल अपचारी भी पकड़े गए हैं।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उन्होंने चोरी की गई डीजे मशीनों को बेचकर अपना खर्च पूरा करने के उद्देश्य से यह चोरी की थी। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस में वृद्धि करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

06 नवंबर को हुई थी चोरी की वारदात

पुलिस के अनुसार, चोरों ने 06 नवंबर 2025 की रात को बबलू कुमार पुत्र रामजी बिन्द, निवासी ग्राम मेढान, थाना धीना, जनपद चंदौली, की डीजे की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। चोर दुकान से चार डीजे मशीनें, जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये थी, लेकर फरार हो गए थे।

इस घटना के बाद थाना धीना में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कम समय में चोरी का सफल खुलासा कर लिया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

गिरफ्तारी और बरामदगी की इस कार्रवाई में भूपेन्द्र कुमार निषाद, थानाध्यक्ष धीना, उपनिरीक्षक सुरेश प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अंकित वर्मा शामिल रहे।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें