Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » संभल » Sambhal News: संभल में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, तड़के 4 बजे सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी

Sambhal News: संभल में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, तड़के 4 बजे सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी

Facebook
X
WhatsApp

Sambhal News: संभल जनपद में सोमवार तड़के 4 बजे बिजली चोरी के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अमला एक साथ सड़कों पर उतरा। यह कार्रवाई थाना रायसत्ती और नरखासा क्षेत्रों में की गई, जहां बिजली चोरी की शिकायतों के मद्देनज़र सघन जांच की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रशासन और पुलिस का संयुक्त एक्शन

अभियान के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बड़ी टीम तैनात रही। एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह, एसडीएम रामानुज, सीओ असमोली कुलदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल, तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरेल सहित सात थानों की पुलिस, पीएसी और आरपीएफ बल मौके पर मौजूद रहा। पूरे क्षेत्र में एक साथ दबिश देकर मीटरों, कनेक्शनों और लाइन व्यवस्था की जांच की गई।

विद्युत विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता हिमांशु वाष्र्णेय, एक्सईएन नवीन गौतम के साथ विभिन्न डिवीजनों के एसडीओ, जेई और लाइनमैन अभियान का हिस्सा बने। विभागीय टीमों ने संदिग्ध कनेक्शनों की तकनीकी जांच की और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

यह क्षेत्र समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बताया जा रहा है। लगभग डेढ़ साल पहले भी यहां इसी तरह का बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया था, जिसमें कई मस्जिदों और मदरसों में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इसके अलावा, एक दिन पहले दो मस्जिद और एक मदरसे के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई थी, जिसके बाद प्रशासनिक सतर्कता और बढ़ाई गई।

अभियान जारी, कई टीमें तैनात

जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि बिजली चेकिंग अभियान के लिए कुल 12 टीमें गठित की गई हैं और कार्रवाई अभी जारी है। वहीं, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार, इस अभियान में आठ थानों की पुलिस के साथ लेखपालों की टीमें भी तैनात की गई हैं, ताकि जांच और कार्रवाई को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सके।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें