Translate Your Language :

Breaking News
Cockroach Janta Party: वेबसाइट बंद, सुप्रीम कोर्ट में याचिका; अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? आंदोलन का दिया बड़ा संकेत UP News: सड़क पर नमाज को लेकर मौलाना साजिद रशीदी का बयान, बोले- “सड़क पाक जगह नहीं, वहां नमाज नहीं हो सकती” Raja Shivaji BO Day 22: ‘दृश्यम-3’ और नई फिल्मों के बीच धीमी पड़ी ‘राजा शिवाजी’ की रफ्तार, लाखों में सिमटा कलेक्शन UP News: भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच प्रयागराज में गहराया जल संकट, 10 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण MP News: इंडिगो फ्लाइट की जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, इलाज के दौरान यात्री की मौत West Bengal: दिल्ली दौरे के बाद बंगाल को मिली ₹39,000 करोड़ की सौगात, मुफ्त इलाज और 125 दिन रोजगार की तैयारी

Home » उत्तर प्रदेश » रायबरेली » Raebareli News: रायबरेली में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान, क्षेत्र में हड़कंप

Raebareli News: रायबरेली में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान, क्षेत्र में हड़कंप

Facebook
X
WhatsApp

Raebareli News: जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राघनपुर गांव के पास आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और एक युवती ने पेड़ के फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खेत की ओर जाते समय ग्रामीणों ने देखे शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह जब कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने एक पेड़ से दो शव लटके हुए देखे। यह दृश्य देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतकों में युवक की पहचान शिव बहादुर यादव (पुत्र गंगा यादव) के रूप में हुई है, जो दोहरी ग्राम सभा का निवासी बताया जा रहा है। वहीं मृतका युवती की अभी तक आधिकारिक रूप से शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना प्रभारी बिंद विनय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके पाए गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “एक ही पेड़ पर दो शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर है। युवक की पहचान हो चुकी है, जबकि युवती की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें