Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मैनपुरी » Mainpuri News: मैनपुरी में महंगी किताबों को लेकर किसान यूनियन का प्रदर्शन, स्कूलों पर मनमानी के आरोप

Mainpuri News: मैनपुरी में महंगी किताबों को लेकर किसान यूनियन का प्रदर्शन, स्कूलों पर मनमानी के आरोप

Facebook
X
WhatsApp

Mainpuri News: मैनपुरी जिले में निजी स्कूलों द्वारा महंगी किताबें थोपने और नियमों की अनदेखी के आरोपों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने इस मुद्दे पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जिलाध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि जिले के कई सीबीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूल सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें छात्रों पर जबरन थोप रहा है, जबकि नियमानुसार एनसीईआरटी की किताबें लागू की जानी चाहिए।

किसान यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर अपनी तय दुकानों से ही किताबें और ड्रेस खरीदने का दबाव बनाता है। इसके साथ ही हर साल किताबों में मामूली बदलाव कर नए सेट खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। संगठन का दावा है कि इस प्रक्रिया में स्कूलों को भारी कमीशन मिलता है, जिसके चलते नियमों की अनदेखी की जा रही है।

एनसीईआरटी किताबें लागू करने की मांग

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि जिले के सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य रूप से लागू कराई जाएं। साथ ही, किसी एक दुकान से किताबें या ड्रेस खरीदने के दबाव को समाप्त करने और प्रवेश शुल्क को निर्धारित नियमों के अनुसार तय करने की भी मांग की गई है।

किसान यूनियन ने 25 प्रतिशत कमजोर वर्ग के कोटे में हो रही अनियमितताओं की भी जांच की मांग उठाई है। संगठन का आरोप है कि कई स्कूल इस कोटे को मनमाने तरीके से भरते हैं, जिससे पात्र छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पाता।

आंदोलन की चेतावनी

किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। साथ ही, दोषी स्कूलों की मान्यता रद्द करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की गई है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें