Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » हरदोई » Hardoi News: हरदोई लूटकांड का खुलासा – पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, लूटे गए जेवर बरामद

Hardoi News: हरदोई लूटकांड का खुलासा – पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, लूटे गए जेवर बरामद

Facebook
X
WhatsApp

Hardoi News : हरदोई पुलिस ने सांडी थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिला से झपटे गए थे सोने के झाले

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को सांडी थाना क्षेत्र में अमित कुमार की भाभी सविता से बाइक सवार दो युवकों ने कान का सोने का झाला झपट लिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई ने घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया था।

सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से हुई पहचान

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की सहायता से संदिग्धों की पहचान की। बुधवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल बदमाश बघौली रोड की ओर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल, कांस्टेबल भी हुआ जख्मी

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी शीलू के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं दूसरे आरोपी अमित को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल बृजेश कुमार शुक्ला भी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सांडी क्षेत्र में महिला से सोने का झाला लूटने की बात स्वीकार की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 18 अप्रैल को सुरसा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैग से सोने का दूसरा झाला चोरी किया था।

आरोपियों के पास से हथियार और जेवर बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शीलू पुत्र निर्मल और अमित पुत्र मधुरपाल निवासी ग्राम गोधाई मजरा नयागांव, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो सोने के झाले, दो मोबाइल फोन, एक .315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें