Kushinagar News: पडरौना नगर के सुभाष चौक स्थित ओमकार वाटिका कॉलोनी में संचालित जॉब्स कंप्यूटर इंग्लिश स्पोकन सेंटर में विद्यार्थियों के तकनीकी एवं शैक्षणिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कंप्यूटर सेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल रहे। उनके करकमलों द्वारा संस्था की ओर से कुल 24 विद्यार्थियों को कंप्यूटर सेट वितरित किए गए।
डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा की आवश्यकता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करता है।
उन्होंने संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना उनके भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने और तकनीकी शिक्षा का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संचालक वीरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा संस्था की शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
इस अवसर पर अमित शर्मा, दीपक सिंह, हरिओम सिंह, अभिषेक कुमार, संजीत, मनीष कुमार यादव, सुमित दीक्षित, आदर्श दीक्षित, वैष्णवी जायसवाल, अमित राय, नंदिनी राव, अनूप गोंड, आकाश पाण्डेय, प्रमोद यादव, श्याम टिबरेवाल, मंथन सिंह और काशी राजभर सहित विद्यार्थियों के अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Shivam Verma
Description










