Barabanki News: जनपद बाराबंकी में अपना दल (एस) का संगठन लगातार विस्तार की ओर बढ़ रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय लखपेड़ा बाग, बाराबंकी में जिला इकाई की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा ने की, जिसमें संगठन की प्रगति, आगामी रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
महापुरुषों को श्रद्धांजलि देकर बैठक का हुआ शुभारंभ
बैठक की शुरुआत डॉक्टर सोनेलाल पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश सचिव विधि मंच सुरेश चंद्र गौतम का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा ने जिले के सभी पदाधिकारियों से संगठन की प्रगति की जानकारी ली और अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश दिए कि जुलाई माह के अंत तक सभी रिक्त सेक्टर अध्यक्षों के पद भर दिए जाएं, ताकि अगस्त माह के अंत तक सभी बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जा सकें।
समता मूलक समाज की स्थापना पार्टी का मुख्य उद्देश्य
मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि अपना दल (एस) का प्रमुख उद्देश्य समता मूलक समाज की स्थापना करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि लायक राम वर्मा ने पार्टी के ‘हर घर झंडा’ अभियान को सफल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के गले में पार्टी का गमछा अवश्य होना चाहिए, क्योंकि यही पार्टी की पहचान है।
संगठन की एकता और बूथ स्तर पर मजबूती पर रहा फोकस
जिला मीडिया प्रभारी दिव्यांशु दीक्षित ने सक्रिय कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए संगठन की एकजुटता को और मजबूत करने पर बल दिया। वहीं जिला महासचिव सदर कृष्ण कुमार वर्मा ने सभी पदाधिकारियों से आपसी सहयोग की भावना के साथ कार्य करने की अपील करते हुए पार्टी को समय देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
जिला महासचिव रामनगर धनलाल रावत ने कहा कि पार्टी का बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूती प्रदान करता है और चुनाव में वोट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सभी बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए।
जिला सचिव रोहित धीमान ने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर-घर तक पहुंचना होगा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष जैदपुर अशोक कुमार वर्मा ने पार्टी द्वारा किए गए कार्यों और जनहित की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कई लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
बैठक के दौरान कई लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति समर्पण और संगठन को मजबूत बनाने का उत्साह देखने को मिला।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला महासचिव सत्येंद्र कुमार वर्मा उर्फ सत्या, प्रस्तावित जिला अध्यक्ष युवा मंच वीरेंद्र कुमार वर्मा, हरीश वर्मा, विजय रावत, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, अमरकेश रावत, रूप रानी, अरुण कुमार, चंद्रशेखर, प्रीतम सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, अवनीश पटेल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Shivam Verma
Description










