Home » उत्तर प्रदेश » अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- सीसीटीवी फुटेज से खुला झूठ, जुल्म से न डरें सपा कार्यकर्ता

अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- सीसीटीवी फुटेज से खुला झूठ, जुल्म से न डरें सपा कार्यकर्ता

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में हुई एक घटना को लेकर सूबे की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि गोरखपुर रोड शो के दौरान एक बच्चे की मौत के मामले में फैलाए गए तमाम झूठ अब पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया और बयानों के जरिए कहा कि इस मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने सरकार के दावों की पोल खोल दी है। अखिलेश यादव के मुताबिक, सच्चाई सामने आने के बाद अब सत्ता में बैठे लोग बौखलाहट में हैं और इसी हताशा के चलते पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्‍यकों) परिवारों को लगातार परेशान किया जा रहा है.

अपने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए अखिलेश यादव ने अपील की है कि वे किसी भी तरह के अन्याय और जुल्म से घबराएं नहीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब मौजूदा मुख्यमंत्री के दिन गिने-चुने ही बचे हैं और उनकी सरकार कुछ ही महीनों की मेहमान है, इसलिए कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ डटे रहें।

अखिलेश यादव ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, खराब कानून-व्यवस्था और जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब चुनावों के माध्यम से जरूर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें