Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अलीगढ़ » Aligarh News: दामाद राहुल संग फरार होने वाली सास, अब किसी और संग फिर हुई फरार

Aligarh News: दामाद राहुल संग फरार होने वाली सास, अब किसी और संग फिर हुई फरार

Facebook
X
WhatsApp

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दानोथाना क्षेत्र के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल से जुड़ा यह मामला पहले भी सुर्खियों में रहा था, और अब एक नए मोड़ के साथ फिर चर्चा में है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

10 महीने पहले सुर्खियों में आया था मामला

करीब 10 महीने पहले राहुल उस समय चर्चा में आए थे, जब वह अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गए थे। उस घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी थी। बाद में दोनों ने सामाजिक विरोध के बावजूद शादी कर ली थी। इस अनोखे विवाह को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय तक चर्चाएं होती रहीं।

कहानी में आया नया मोड़

अब इस घटनाक्रम में नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार, राहुल की सास और वर्तमान पत्नी सपना देवी एक बार फिर घर से फरार हो गई हैं। इस बार उनके साथ राहुल के पति के बहनोई बताए जा रहे हैं।

राहुल के मुताबिक, संबंधित बहनोई बिहार के एक जिले में कपड़ों का कारोबार करता है। इसी सिलसिले में सपना देवी का वहां आना-जाना हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अंततः वह उनके साथ चली गईं।

मानसिक तनाव में राहुल

राहुल का कहना है कि सपना देवी के अचानक लापता हो जाने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। परिवार में भी इस घटना को लेकर हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

गांव में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग इस रिश्तों के उलझे ताने-बाने को लेकर हैरानी जता रहे हैं। फिलहाल मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें