Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर » Kanpur News: ‘मैं ठाकुर हूं’ वायरल वीडियो वाली आस्था सिंह पहुंचीं थाने, रितु त्रिपाठी और उनके पति पर लगाए गंभीर आरोप

Kanpur News: ‘मैं ठाकुर हूं’ वायरल वीडियो वाली आस्था सिंह पहुंचीं थाने, रितु त्रिपाठी और उनके पति पर लगाए गंभीर आरोप

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur News: ‘I am Thakur vs I am Brahmin’ विवाद के नाम से चर्चा में आया मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह और उनकी पूर्व सहकर्मी रितु त्रिपाठी के बीच शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। आस्था सिंह ने रितु त्रिपाठी और उनके पति ऋषि त्रिपाठी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत देकर धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

6 जनवरी को शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत 6 जनवरी को हुई, जब रितु त्रिपाठी बैंक में अपना इस्तीफा देने पहुंचीं। इसी दौरान बैंक परिसर में कथित तौर पर तीखी बहस हुई। आस्था सिंह का आरोप है कि बहस के दौरान ऋषि त्रिपाठी भी वहां पहुंचे और उन्होंने उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी।

आस्था का कहना है कि बातचीत के दौरान उनसे उनकी जाति के बारे में पूछा गया, जिसके बाद विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इसी घटनाक्रम के दौरान बना एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आस्था सिंह को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं ठाकुर हूं।” वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया और इसे ‘I am Thakur vs I am Brahmin’ विवाद के रूप में प्रचारित किया जाने लगा।

आस्था सिंह का दावा है कि उन्होंने अपनी जाति का उल्लेख केवल इसलिए किया क्योंकि उनसे उनकी ‘जात’ पूछी गई थी और उन्हें डराने की कोशिश की जा रही थी। उनका कहना है कि वायरल वीडियो को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया, जिससे सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां होने लगीं।

उन्होंने यह भी कहा कि लगातार मिल रही धमकियों और सार्वजनिक अपमान से वे मानसिक रूप से आहत हैं और इसी कारण उन्हें कानूनी सहायता लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

दूसरी ओर से भी दर्ज हुई शिकायत

मामले में दूसरा पक्ष भी सक्रिय है। ऋषि त्रिपाठी ने जन सूचना पोर्टल पर आस्था सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उन्होंने नियमानुसार अपनी बात संबंधित मंच पर रखी है।

पनकी थाना प्रभारी योगेंद्र भदौरिया ने पुष्टि की है कि दोनों पक्षों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आमने-सामने बैठाकर बयान दर्ज किए जाएंगे। वायरल वीडियो और बैंक परिसर में हुई घटना के तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल यह प्रकरण स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें