Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » आजमगढ़ » Azamgarh News: बेकाबू ट्रैक्टर के रौंदने से महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल – चालक मौके से फरार

Azamgarh News: बेकाबू ट्रैक्टर के रौंदने से महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल – चालक मौके से फरार

Facebook
X
WhatsApp

Azamgarh News: जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। पटेल ढाबा के पास सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे तीन लोगों को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे के आसपास पटेल ढाबा के पास कुछ लोग सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार में एक ट्रैक्टर आया, जो बेकाबू होकर सीधे इंतजार कर रहे लोगों पर चढ़ गया। हादसा इतना भयानक था कि 55 वर्षीय अशरफी देवी पत्नी अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में 35 वर्षीय लक्ष्मीना देवी पत्नी हरीश चंद और 22 वर्षीय किशन पुत्र अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतका अशरफी देवी, लक्ष्मीना देवी की सास और किशन की मां थीं।

हादसे की सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना प्रभारी बसंत लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अशरफी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

थाना प्रभारी बसंत लाल ने जानकारी दी कि ट्रैक्टर की नंबर प्लेट नहीं थी और यह नया वाहन लग रहा है। फिलहाल ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें