Barabanki News: बाराबंकी में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में किया गया। आज दिनांक 03.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बाराबंकी रितेश कुमार सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परेड के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों का टर्नआउट जांचा गया और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल की कार्यवाही कराई गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों के अनुशासन, परेड कौशल और शारीरिक क्षमता की समीक्षा करते हुए बेहतर प्रशिक्षण के लिए जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में आदेश कक्ष का भी अवलोकन किया गया, जहां विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की गई और उन्हें अद्यावधिक रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author: Shivam Verma
Description










