Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में भाकियू ‘टिकैत’ का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

Barabanki News: भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में भाकियू ‘टिकैत’ का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: भारत और अमेरिका के बीच हुए कृषि व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत’ की जिला इकाई ने संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस समझौते को भारतीय कृषि व्यवस्था और किसानों के हितों के प्रतिकूल बताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

किसानों का कहना था कि यह समझौता लागू होने की स्थिति में देश के कृषि क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें समझौते को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।

समझौते से भारतीय किसानों पर संकट की आशंका

ज्ञापन में भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि अमेरिका अपने किसानों को भारी सब्सिडी प्रदान करता है, जबकि भारत में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिए संघर्षरत हैं। ऐसी स्थिति में कृषि व्यापार समझौता लागू होने से सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आएंगे, जिससे स्थानीय किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

किसानों ने आशंका जताई कि इससे न केवल भारतीय कृषि उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित होगी, बल्कि किसानों की आजीविका पर भी गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से स्वदेशी कृषि व्यवस्था की रक्षा करते हुए किसानों के हितों को सर्वोपरि रखने की मांग की।

बड़ी संख्या में किसान रहे उपस्थित

धरना-प्रदर्शन के दौरान रामहर्ष वर्मा, रामकिशोर पटेल, उत्तम सिंह वर्मा, निसार मेंहदी, अनिल वर्मा, अनुपम वर्मा, समीर यादव, रामतीरथ वर्मा, रामसेवक रावत, ओम प्रकाश वर्मा, मुन्ना लाल धीमान, संतोष सिंह, राज बक्श सिंह, रामानंद (बंकी), रामदन (सिद्धौर), हरीराम पाल (हैदरगढ़), मेंड़ीलाल चौहान, प्रीतम वर्मा, प्रमोद कुमार (सिरौलीगौसपुर), रामसजीवन, शाहिद अली, श्रवण कुमार, विजय कुमार, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

संगठन विस्तार और महापंचायत की तैयारी

इसी क्रम में संगठन विस्तार के तहत पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रचार मंत्री राजबक्श सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिला कार्यालय गोकुल नगर में पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने 17 फरवरी को जनपद में प्रस्तावित किसान मजदूर स्वाभिमान महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। यह महापंचायत भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में आयोजित होगी। इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए जनपद बाराबंकी से संबंधित प्रांतीय, जोनल, मंडल एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ चार समितियों का गठन किया गया है।

प्रचार-प्रसार एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामहर्ष वर्मा एवं जिला संरक्षक उत्तम सिंह को सौंपी गई है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रिपोर्ट – रोहित कुमार

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें