Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: असैनी मोड़ पर दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Barabanki News: असैनी मोड़ पर दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Barabanki News
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: बाराबंकी जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब असैनी मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी लखनऊ से बाराबंकी की ओर अपनी बलेनो कार से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार असैनी मोड़ ब्रिज के ऊपर पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिवक्ता की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास त्रिपाठी स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। बताया जा रहा है कि एडीजी जोन लखनऊ भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

हमलावरों की तलाश जारी

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

ब्यूरो चीफ: रोहित कुमार

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें