Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » एटा » Etah News: एटा के जलेसर में घरेलू कलह से परेशान बहू ने की आत्महत्या, गांव में छाया मातम

Etah News: एटा के जलेसर में घरेलू कलह से परेशान बहू ने की आत्महत्या, गांव में छाया मातम

Troubled by domestic discord, daughter-in-law commits suicide
Facebook
X
WhatsApp

Etah News: जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के ग्राम पसियापुर बेगमपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया। घरेलू कलह से मानसिक रूप से परेशान होकर 32 वर्षीय रचना पत्नी सुरजीत कुमार ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मृतका रचना जाति से जाटव थी और उसकी शादी को लगभग 10 से 12 वर्ष बीत चुके थे। उसके दो छोटे बेटे हैं, जो अब मां की ममता से हमेशा के लिए वंचित हो गए हैं। यह घटना बुधवार सुबह सामने आई, जब परिजनों ने रचना को कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही जलेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

सास से हुए झगड़े के बाद उठाया कदम

थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर राघव ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रचना का अपनी सास से झगड़ा हुआ था। पारिवारिक तनाव और लगातार घरेलू कलह से मानसिक रूप से टूट चुकी रचना ने यह बड़ा कदम उठा लिया।

मायके पक्ष को दी गई सूचना

पुलिस ने तुरंत रचना के मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दे दी है। परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में मातम पसरा हुआ है। रचना की मौत से न सिर्फ उसका परिवार, बल्कि पूरा गांव स्तब्ध है। गांव के लोगों का कहना है कि रचना लंबे समय से घरेलू विवादों से जूझ रही थी। हालांकि, किसी ने भी यह कल्पना नहीं की थी कि स्थिति इतनी गंभीर हो जाएगी कि वह अपनी जान देने जैसा कठोर फैसला ले लेगी।

आत्महत्या थी या कोई और वजह?

पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या रचना को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था या यह फैसला उसने मानसिक तनाव के चलते स्वयं लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें