Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » फतेहपुर » Fatehpur News: फतेहपुर में मंदिर के पुजारी की ईंट से सिर फोड़कर निर्मम हत्या, बचाने आए युवक को भी गंभीर चोटें

Fatehpur News: फतेहपुर में मंदिर के पुजारी की ईंट से सिर फोड़कर निर्मम हत्या, बचाने आए युवक को भी गंभीर चोटें

Ruthless murder of temple priest in Fatehpur by breaking his head with a brick.
Facebook
X
WhatsApp

Fatehpur News: जिले के थरियांव थाना क्षेत्र स्थित बिलंदा गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव के बाहर बने एक मंदिर में सो रहे बुजुर्ग पुजारी की ईंट से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस निर्मम वारदात में एक और व्यक्ति जो उन्हें बचाने पहुंचा, गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुजारी की पहचान 62 वर्षीय कृष्ण गोविंद तिवारी पुत्र स्वर्गीय शिव कुमार तिवारी के रूप में हुई है, जो वर्षों से गांव के इस मंदिर की सेवा कर रहे थे। वारदात उस वक्त हुई जब वे भोर में मंदिर परिसर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला युवक राजू पासवान मंदिर में पहुंचा और सोते हुए पुजारी के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उनकी जान ले ली।

घटना के समय मंदिर में ही मौजूद अवधेश प्रजापति पुत्र राम आसरे ने जब हमले को देखा तो वह पुजारी को बचाने के लिए दौड़ा। लेकिन आरोपी ने उसे भी नहीं बख्शा और उसे भी बुरी तरह से पीट दिया। अवधेश की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चीख-पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग मंदिर की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी राजू पासवान मौके से फरार हो चुका था। मंदिर में खून से सना दृश्य देखकर ग्रामीण स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह स्वयं फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस टीम को तत्काल आरोपी की तलाश में जुट जाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने पुजारी को कथित रूप से ‘दलित’ कहने पर गुस्से में आकर यह हत्या की। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें