Neha Singh Rathore Video Viral in Pakistan: लोकप्रिय लोक गायिका और यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर की गई उनकी टिप्पणी अब उन्हें भारी पड़ती नजर आ रही है। लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, नेहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर ऐसे बयान दिए, जो दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले और देश विरोधी बताए जा रहे हैं। हजरतगंज के एसीपी विकास जायसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ निर्भीक की शिकायत पर की गई है।
क्या है पूरा मामला?
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना पर नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर कई टिप्पणियां कीं। अभय प्रताप का आरोप है कि नेहा के बयानों से देश की शांति व्यवस्था को खतरा पैदा हो गया है।
पाकिस्तान में वायरल हुए नेहा के बयान
चौंकाने वाली बात यह है कि नेहा सिंह राठौर के बयान पाकिस्तान में तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहाँ की मीडिया भारत के खिलाफ उनके बयानों को खूब हवा दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में नेहा की जमकर तारीफ की जा रही है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
इस बीच गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी नेहा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने लोनी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नेहा भारत में आइएसआई (ISI) के एजेंट की तरह काम कर रही हैं। विधायक ने कहा कि नेहा जानबूझकर भारत के खिलाफ झूठी बातें फैला रही हैं और पाकिस्तान के पक्ष में माहौल बना रही हैं। उनका आरोप है कि यह सब एक सुनियोजित साजिश के तहत हो रहा है और नेहा को देश विरोधी ताकतों से फंडिंग मिल रही है।
नेहा सिंह राठौर का जवाब
नेहा ने एफआईआर के बाद भी चुप्पी नहीं साधी। उन्होंने फिर एक्स पर एक पोस्ट साझा किया और तीखे शब्दों में सरकार पर तंज कसा। अपने पोस्ट में नेहा ने लिखा,
“मेरे ऊपर FIR हो गई है… होनी भी चाहिए। एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है! लोकतंत्र का साइज़ तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई!”
मेरे ऊपर FIR हो गई है…होनी भी चाहिए.
एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है!
लोकतंत्र का साइज़ तो देखो!
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई!
धन्यवाद @myogiadityanath
धन्यवाद @narendramodi #BiharElections
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) April 27, 2025
नेहा के इस तंज ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग उनके समर्थन में हैं वह एक्स पर #नेहा_राठौर_सच्ची_देशभक्त ट्रेंड करवा रहें हैं वही दूसरी ओर उनके विरोधी #नेहा_राठौर_देशद्रोही_है ट्रेंड करवा रहें हैं। जो इस समय का टॉप hashtag बन गया है।

Author: Shivam Verma
Description