Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » हमीरपुर » Hamirpur Boat Accident: हमीरपुर में यमुना नदी में बड़ा हादसा; नाव पलटी, 6 लोग लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

Hamirpur Boat Accident: हमीरपुर में यमुना नदी में बड़ा हादसा; नाव पलटी, 6 लोग लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

Facebook
X
WhatsApp

Hamirpur Boat Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार रात यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मासूम बच्चों समेत नौ लोग नदी में डूब गए। इनमें से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि छह लोग अब भी लापता हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मोबाइल पर बात करते समय असंतुलित हुई नाव

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब नाविक विष्णु नाव चलाते समय खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच धारा में पलट गई। नाव में सवार लोग तेज धारा में बहने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव पर लाइफ जैकेट या किसी अन्य जीवन रक्षक उपकरण की व्यवस्था नहीं थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

शादी समारोह में आए थे सभी लोग

कोतुपुर पटिया गांव निवासी श्रीपाल की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बुधवार को बेटी की विदाई के बाद परिवार और रिश्तेदार देर शाम करीब सात बजे खरबूजे के खेत पर गए थे। नाव में मनकी निवासी ब्रजरानी, नौ वर्षीय रानी, आकांक्षा, पांच वर्षीय लव्यांश, घाटमपुर निवासी महेश के पांच वर्षीय पुत्र गोरेलाल और 11 वर्षीय पुत्र आदित्य, 20 वर्षीय रिंकू तथा 14 वर्षीय पारुल सवार थे।

खरबूजा खाने के बाद सभी लोग नाव से वापस लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।

तीन लोगों को बचाया गया, छह की तलाश जारी

नाव पलटने के बाद नाविक विष्णु किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया। इसके अलावा श्रीपाल के पुत्र रिंकू और किशोरी पारुल को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कुरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बाकी छह लोग अब भी लापता हैं। इनमें सगे भाइयों समेत अन्य लोग शामिल हैं।

प्रशासन और बचाव दल मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम अभिषेक कुमार और सीओ राजेश कमल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को बुलाया है।

नदी में लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें