Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ » Hapur News: तेज रफ्तार मिनी बस ट्रक में घुसी, चार घायल, मायके से लौट रहा था परिवार

Hapur News: तेज रफ्तार मिनी बस ट्रक में घुसी, चार घायल, मायके से लौट रहा था परिवार

Facebook
X
WhatsApp

Hapur News: हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सलारपुर गांव के पास तेज रफ्तार मिनी बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा और उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मायके से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी सुनीता अपने परिवार के साथ जिला बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के सबदलपुर गांव अपने मायके भात की भेली लेकर गई थीं। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पूरा परिवार रात के समय मिनी बस से दिल्ली वापस लौट रहा था। इसी दौरान जब बस बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास पहुंची, तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई।

चार लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में बस चालक अशोक सहित यात्री सुनीता, जयवती और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें