Translate Your Language :

Breaking News
Lucknow News: महापरिनिर्वाण दिवस पर CM योगी ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, मंच से गूंजा संविधान और समानता का संदेश Kanpur News: कानपुर विकास प्राधिकरण के जोन-4 में अवैध निर्माणों का बोलबाला, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति? Hapur News: नूरपुर गोलीकांड में घायल आयुष की मौत से गांव में तनाव, पुलिस का अभियान तेज Mathura News: यमुना शुद्धिकरण को लेकर धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात Putin India Visit: मोदी–पुतिन मुलाकात से क्यों घबराया अमेरिका? विशेषज्ञों ने खोला बड़ा राज Barabanki News: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ » Hapur News: टोल प्लाज़ा पर ट्रक निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने टोलकर्मी को पीटकर किया घायल

Hapur News: टोल प्लाज़ा पर ट्रक निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने टोलकर्मी को पीटकर किया घायल

Facebook
X
WhatsApp

Hapur News: जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाज़ा पर सोमवार देर रात एक बड़ा विवाद हो गया। ट्रक निकालने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गया, जिसमें टोल प्लाज़ा पर तैनात एक कर्मचारी के साथ मारपीट की गई और वह घायल हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैसे शुरू हुआ विवाद?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम एक ट्रक हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। ट्रक के फास्टैग में रिचार्ज नहीं था, जिस पर टोल कर्मी ने चालक से नकद शुल्क देने की मांग की। इसके जवाब में चालक ने टोल देने के बजाय ट्रक में भरे सामान की बिल्टी दिखाकर बहस शुरू कर दी। स्थिति तब और बिगड़ गई जब चालक ने टोलकर्मी से बदसलूकी की और मामला गरमा गया।

टोलकर्मी को बनाया निशाना

घटना यहीं नहीं रुकी। बताया जा रहा है कि रात लगभग 10 बजे आधा दर्जन दबंग व्यक्ति टोल प्लाज़ा पर पहुंचे और सीधा उसी टोलकर्मी पर हमला बोल दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि टोलकर्मी को जान बचाने के लिए केबिन में भागना पड़ा। लेकिन तब तक वह घायल हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही अन्य टोलकर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि यह मामला ट्रक निकालने को लेकर हुए विवाद का है। फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी, आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें