Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ » Hapur News: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, चार लोग घायल, वीडियो वायरल

Hapur News: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, चार लोग घायल, वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें लाठी-डंडों से लैस कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक दंपती और उनकी दो पुत्रियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पीड़ित परिवार की आपबीती

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने जानकारी दी कि वे मोहल्ला चमरी में रहते हैं। पीड़िता जायदा ने बताया कि मंगलवार की शाम उनका परिवार घर पर मौजूद था। इसी दौरान करीब 12 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर जबरन घर में घुस आए। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने पीड़िता और उसके पति अनीस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

जब घर में शोर-शराबा हुआ तो पीड़िता की दोनों पुत्रियां मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं। इससे गुस्साए आरोपियों ने दोनों बेटियों पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Read more

गांव के लोगों ने बचाई जान, आरोपी फरार

घटना के दौरान गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी मौके से हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस घटना के वायरल वीडियो की जांच कर रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें