Translate Your Language :

Breaking News
Sonbhadra News: खनन कारोबारियों पर आयकर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीसरे दिन भी जारी रही गहन जांच Hardoi News: हरदोई में अवैध पटाखा विस्फोट से दो मंजिला मकान ध्वस्त, दो महिलाएं गंभीर Avimukteshwaranand: अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें, पॉक्सो केस में मेडिकल रिपोर्ट से यौन शोषण की पुष्टि, कोर्ट में कल सुनवाई CM Yogi’s Japan visit: टोक्यो में गूंजा यूपी का नाम! सेमीकंडक्टर से डेटा सेंटर तक, सीएम योगी ने दिया निवेश का खुला न्यौता Lucknow News: सनक, नफरत या कुछ और… लखनऊ के आशियाना में बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े बंद कमरे में दर्ज बयान के बाद FIR: अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO एक्ट के तहत मामला, अदालत ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

Home » उत्तर प्रदेश » हरदोई » Hardoi News: हरदोई में अवैध पटाखा विस्फोट से दो मंजिला मकान ध्वस्त, दो महिलाएं गंभीर

Hardoi News: हरदोई में अवैध पटाखा विस्फोट से दो मंजिला मकान ध्वस्त, दो महिलाएं गंभीर

Facebook
X
WhatsApp

Hardoi News: हरदोई जनपद के सांडी कस्बे के मोहल्ला औलादगंज में उस समय हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में तेज धमाके के साथ एक दो मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाका होते ही आसपास के लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित मकान में होली के त्योहार के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे पूरी इमारत ध्वस्त हो गई।

हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

इस भीषण हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। मलबे के बीच राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य व्यक्ति भीतर फंसा न हो।

लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन की आशंका

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध ने बताया कि यह मकान दिलशाद पुत्र खुर्शीद का है। दिलशाद के पास आतिशबाजी का लाइसेंस तो है, लेकिन प्रारंभिक जांच में लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन की बात सामने आई है। आरोप है कि उसने अपने घर की छत पर बड़ी मात्रा में बारूद का भंडारण कर रखा था।

आशंका जताई जा रही है कि अधिक मात्रा में बारूद रखने के कारण ही यह विस्फोट हुआ, जिससे मकान ढह गया। फिलहाल फील्ड यूनिट और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर जांच में जुटी हैं। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि विस्फोट लापरवाही का परिणाम था या इसके पीछे कोई अन्य कारण शामिल है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें