Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ » Meerut News: सील होटल में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार, पुलिस ने मालिक और संचालक को किया गिरफ्तार

Meerut News: सील होटल में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार, पुलिस ने मालिक और संचालक को किया गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Meerut News: मवाना थाना क्षेत्र में एक बंद होटल में अनैतिक देह व्यापार कराए जाने के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने होटल मालिक, संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। यह होटल पहले ही प्रशासन द्वारा संदिग्ध गतिविधियों के चलते सील किया जा चुका था, लेकिन होटल प्रबंधन ने सील तोड़कर फिर से अवैध गतिविधियां शुरू कर दी थीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

होटल में चल रही थी संदिग्ध गतिविधियां

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 16 मार्च की रात राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के रजनीश रोहिला और सतीश भारद्वाज ने थाना मवाना पुलिस को सूचना दी कि हस्तिनापुर रोड नहर पुल के पास मकदुमपुर रोड की ओर स्थित क्राउन प्लाजा ओयो होटल में अनैतिक कार्य किया जा रहा है। यह होटल उपजिलाधिकारी द्वारा पुलिस की संयुक्त टीम के सहयोग से पहले ही सील किया जा चुका था। सूचना के आधार पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जब होटल की जांच की तो एक महिला वहां संदिग्ध अवस्था में मिली। महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि होटल मालिक और संचालक आर्थिक लाभ के लिए अनैतिक कार्य करवा रहे थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

मामले में पुलिस ने होटल मालिक मुकेश कामिल, संचालक राजू सैनी और मैनेजर शाहिद को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ धारा 329(3) बीएनएस और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम 1956 की धाराओं 3, 4, 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More – Lucknow News: छेड़छाड़ के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया निलंबित, भूख हड़ताल पर बैठे BBAU छात्र

होटल पर पहले भी लग चुकी है सील

थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे होटल मालिक मुकेश कामिल पुत्र महेंद्र कामिल, होटल संचालक राजू सैनी पुत्र बाबूराम सैनी और मैनेजर शाहिद पुत्र यूसुफ को गिरफ्तार किया। बता दें कि तत्कालीन एसडीएम अंकित कुमार ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते क्राउन प्लाजा ओयो होटल को सील कर दिया था। इसके बावजूद होटल प्रबंधन ने नियमों की अवहेलना कर दोबारा अवैध गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया था।

छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा

रविवार देर रात करीब 9 बजे हिंदू संगठन के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी कि सील होटल में एक महिला और एक मुस्लिम युवक मौजूद हैं। सूचना पर दारोगा बृजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। छापे के दौरान पुलिस ने एक महिला को बरामद किया, जबकि युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें