Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद » Moradabad News: किशोरी से दुराचार मामले में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, दो दारोगा निलंबित

Moradabad News: किशोरी से दुराचार मामले में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, दो दारोगा निलंबित

Facebook
X
WhatsApp

Moradabad News: मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ हुए घिनौने अपराध के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल को लाइन हाजिर कर दिया है, वहीं एसएसआई मुरलीधर चौहान और हल्का दारोगा राजकुमार नैन को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आरपी सिंह को भगतपुर थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या है पूरा मामला?

घटना दो जनवरी की है जब 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी अपने घर से कपड़े टेलर के पास देने गई थी। इसी दौरान गांव के चार युवक — सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ ने बाजार में किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोपी किशोरी को सुनसान जगह पर ले गए, जहां दो महीने तक उसे बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने किशोरी को जबरन गोमांस खाने के लिए मजबूर किया और उसके हाथ पर बने ‘ओम’ के टैटू को तेजाब से जलाने की भी हरकत की।

Read More– Moradabad News: धर्म विशेष के 4 युवकों ने किया दलित नाबालिग का गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कैसे हुआ खुलासा?

घटना के दो महीने बाद, 2 मार्च को किशोरी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही। घर पहुंचकर उसने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिजन दंग रह गए। इसके बाद वे तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचे और इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई।

अभी तक की कार्रवाई

पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए तीन आरोपियों — सलमान, राशिद और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। इस घृणित अपराध के चलते इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित परिवार से मिलने के लिए राज्य मंत्री असीम अरुण को मौके पर भेजा।

मंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाल सेवा योजना के तहत पीड़िता और उसके भाई को प्रतिमाह ₹2500-₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही, किशोरी को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाकर उसकी पढ़ाई का भी प्रबंध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें