Translate Your Language :

Breaking News
Avimukteshwaranand: अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें, पॉक्सो केस में मेडिकल रिपोर्ट से यौन शोषण की पुष्टि, कोर्ट में कल सुनवाई CM Yogi’s Japan visit: टोक्यो में गूंजा यूपी का नाम! सेमीकंडक्टर से डेटा सेंटर तक, सीएम योगी ने दिया निवेश का खुला न्यौता Lucknow News: सनक, नफरत या कुछ और… लखनऊ के आशियाना में बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े बंद कमरे में दर्ज बयान के बाद FIR: अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO एक्ट के तहत मामला, अदालत ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश Barabanki News: स्टार नाइट में छाए दर्शन रावल, श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में उमड़ा छात्र उत्साह Raebareli News: रायबरेली में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान, क्षेत्र में हड़कंप

Home » उत्तर प्रदेश » सीतापुर » Sitapur News: सीतापुर में चला बुलडोजर, 20 करोड़ की नजूल भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Sitapur News: सीतापुर में चला बुलडोजर, 20 करोड़ की नजूल भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News: जिला प्रशासन ने सीतापुर के मछली मंडी इलाके में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई गई है। लंबे समय से इस भूमि पर लोगों ने अवैध रूप से मकान बना लिए थे। तमाम चेतावनियों के बावजूद जब कब्जा नहीं हटाया गया, तो आखिरकार प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कब्जा हटवाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के स्पष्ट निर्देशों के तहत की गई। प्रशासन का कहना है कि यह जमीन नजूल भूमि के अंतर्गत आती है, जो पूरी तरह से सरकार की संपत्ति है। कई वर्षों से कुछ लोगों ने इस जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था और वहां पक्के मकान बनाकर रह रहे थे।

कई बार दी गई थी चेतावनी

तहसील प्रशासन ने बताया कि कब्जेदारों को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन उन्होंने चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। तहसीलदार सदर अतुल सेन सिंह ने जानकारी दी कि मछली मंडी इलाके की यह जमीन काफी कीमती है। एक बीघा की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। ऐसे में कुल जमीन की कीमत 20 करोड़ के आसपास बैठती है।

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पूरे अभियान की निगरानी की और दर्जनों अवैध मकानों को तोड़कर जमीन को सरकारी रिकॉर्ड में वापस दर्ज करवा दिया।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें