Translate Your Language :

Breaking News
Social Media Ban in Australia: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, 10 दिसंबर से लाखों अकाउंट बंद Hardoi News: बिना एनओसी चल रही दोना–पत्तल फैक्टरी में भीषण आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल Kanpur News: लालपुर में डीज़ल–पेट्रोल चोरी का गोरखधंधा उजागर, चार आरोपी गिरफ्तार Lucknow News: 37वें फेडरेशन हैंडबॉल कप का भव्य उद्घाटन, यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वर्मा ने किया शुभारंभ Kanpur News: कानपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल- झोलाछापों, अवैध अस्पतालों और विभागीय मिलीभगत ने बनाया शहर को ‘जोखिम का अस्पताल’ Kanpur News: KDA Zone 4 में अवैध निर्माणों का बढ़ता जाल, अवर अभियंता अमरनाथ पर संरक्षण देने के आरोप

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra News: स्वर्णजयंती चौक पर युवक की बेरहमी से पिटाई का एक और वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश

Sonbhadra News: स्वर्णजयंती चौक पर युवक की बेरहमी से पिटाई का एक और वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश

A youth was brutally beaten up at Swarna Jayanti Chowk
Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के सबसे व्यस्ततम चौराहों में शामिल स्वर्णजयंती चौक (बढ़ौली चौराहा) पर एक युवक की दिनदहाड़े बेरहमी से पिटाई और उसके हाथ-पैर बांधकर पिकअप वाहन में जबरन ले जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस घटना से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जो 56 सेकंड का है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक को सड़क पर बुरी तरह पीटा जा रहा है और फिर उसे एक पिकअप में डालकर ले जाया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस घटना को लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राबर्ट्सगंज पुलिस को वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर को पूरी घटना की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है।

पहले भी वायरल हुआ था वीडियो, मचा था हड़कंप

बुधवार की रात जब इस घटना का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो शहर में हड़कंप मच गया। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि कैसे सरेआम एक युवक को बेरहमी से पीटा जा रहा है, फिर हाथ-पैर बांधकर जबरन पिकअप में बैठा दिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी देखी गई, लेकिन किसी ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

चौराहे पर पुलिस की नियमित तैनाती और ट्रैफिक जवानों की उपस्थिति के बावजूद इस तरह की घटना ने लोगों को चौंका दिया है। लोगों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि अगर पुलिस के सामने इस तरह की वारदात हो रही है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी कैसे दी जा सकती है?

युवक को लेकर उठे कई सवाल

जिस युवक की पिटाई हुई, उसे लेकर भी अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह युवक अक्सर आसपास की दुकानों और लोगों का सामान चुराने की कोशिश करता रहा है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वह नशे की लत का शिकार है और कुछ दिन पहले चौक से एक साइकिल उठाकर ले गया था।

हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि युवक की पहचान क्या है और उसे पीटने वाले लोग कौन थे। समाचार लिखे जाने तक न तो युवक की पहचान स्पष्ट हो सकी थी, और न ही आरोपियों की।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। सदर कोतवाली से महज कुछ कदमों की दूरी पर, इतनी भीड़-भाड़ वाले इलाके में, दिनदहाड़े हुई यह वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है।

स्थानीय लोग यह भी कह रहे हैं कि जब यह सब हो रहा था, तब पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यह वही जगह है जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बड़े नेता अक्सर लंबा समय बिताते हैं और पुलिस अधिकारी भी नियमित रूप से यहां मौजूद रहते हैं। फिर भी युवक की हरकतों और उसके साथ हुई इस मारपीट पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना लोगों के लिए चिंता और चर्चा का विषय बना हुआ है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें