Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Up News: भारतीय गो सेवा परिषद ने वेद प्रकाश द्विवेदी को बनाया उत्तर प्रदेश सदस्य

Up News: भारतीय गो सेवा परिषद ने वेद प्रकाश द्विवेदी को बनाया उत्तर प्रदेश सदस्य

Facebook
X
WhatsApp

Up News: भारतीय गौ सेवा परिषद, जो संपूर्ण भारत में गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्यरत है, ने लखनऊ के प्रसिद्ध गौसेवक एवं समाजसेवी वेद प्रकाश द्विवेदी को उत्तर प्रदेश का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के आदेशानुसार की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

वेद प्रकाश द्विवेदी, जो कि गौसेवा के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं साथ ही साथ कल्कि सेना में भी एक उच्च पद पर कार्यरत हैं। वे अब उत्तर प्रदेश में गौसंरक्षण, गौहत्या रोकथाम, अवैध तस्करी पर नियंत्रण, एवं गौशालाओं की स्थिति सुधारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। भारतीय गौ सेवा परिषद को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में गौसेवा को एक नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसानों के नेता देवेंद्र तिवारी ने उन्हें उत्तर प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में मनोनीत कर शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान कल्कि सेना के प्रमुख, विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) पुष्कल द्विवेदी और भारतीय शिक्षा अनुसंधान परिषद के सचिव गौरव पांडे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भारतीय गौ सेवा परिषद के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि वेद प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गौसेवा और संरक्षण के कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज में गौसंवर्धन का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें